फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग लगने से फसल व कई रिहायशी छप्पर जले

Thu, 13 Apr 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के रमवापुर के सिवान और विशुनपुरवा की हरिजन बस्ती में बुधवार दोपहर आग लग गई। रमवापुर उपाध्याय पुरवा के सिवान में लगी आग तेज हवा के चलते थोड़ी ही देर में फैल गई। देखते ही देखते एक बीघा गन्ना और करीब 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सरैया बक्शी सहित पड़ोस के गांव उपाध्याय पुरवा, बरवारे पुरवा गांव के किसानों की फसल जल गई। बलराम चौधरी, घनश्याम चौधरी, सरैया बक्सी के मनफेर यादव, सतिराम, बरवारे का पुरवा के राम प्रकाश उपाध्याय, देवमणि उपाध्याय, रामसूरत उपाध्याय व उपाध्याय पुरवा गांव के किसानों की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के विशुुनदासपुर की हरिजन बस्ती में दोपहर में अदालत के रिहायशी छप्पर में आग लगने से लाल बहादुर का भी घर उसकी चपेट में आ गया। घर में रखी साइकिल, अनाज, कपड़े तथा चारपाई, बर्तन व गहने जल गए। लाल बहादुर के घर में रखे आठ हजार रुपये भी राख हो गए। आग की चपेट में आने से छोटकू के घास फूस से बनी झोपड़ी में भी आग लग गई। जिससे उसमें भी रखा भूसा, गेहूं जल गया। मौके पर हल्का लेखपाल कपिल देव शुक्ल ने क्षति का आकलन कर तहसील को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें