फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, पारा 39 डिग्री के पार

Thu, 13 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शास्त्री चौक के पास तेज धूप होने के कारण कपड़ा ओढ़ कर जातीं छात्राएं।
विज्ञापन
बस्ती। लगातार सप्ताह भर से सूरज की तपिश और धूल भरी गर्म हवाओं ने जिंदगी की रफ्तार सुस्त कर दी है। दस बजे से शुरू हुआ लू के थपेड़ों का सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। गर्म पछुआ हवाओं में शरीर को झुलसाने वाला तेज था। पश्चिमी गर्म हवाओं के चलते पारा उछलकर पिछले चार दिन से 38 डिग्री सेल्सियस के पार है। 18 से 22 किमी प्रतिघंटे की गति से चल रही तेज गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले दिनों में तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत में पांच छह दिन तक तोे तापमान सामान्य रहा, मगर छह अप्रैल के बाद से तापमान में तेजी आ गई। पारा लगातार बढ़ने लगा। रविवार को पारा 38, सोमवार को 38, मंगलवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को भी तापमान 39 डिग्री ही रहा, लेकिन गर्म हवाओं और उड़ती धूल ने लोगों को परेशान किया।
सड़क पर जो लोग थे, वे भी अपने चेहरे को पूरी तरह ढक कर चल रहे थे। तेज पछुआ हवाएं मड़ाई में बाधा डाल ही रही है, साथ ही आगलगी का कारण भी बन रही है। मगर किसान इसकी परवाह किए बिना जल्दी से जल्दी अनाज अपने घर ले जाने को विवश हैं।
विज्ञापन

-
सामान्य के ऊपर है तापमान
- मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अप्रैल भर तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा। जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
-
सेहत बिगाड़ रहा मौसम
- इस मौसम में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन का कहना है कि जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां जल्दी होती हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें