फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेई विद्युत की मनमानी से उद्योग पर संकट, डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लॉक में स्थित सिल्वर फिन एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड नामक फिश फीड प्रोसेसिंग यूनिट के डायरेक्टर ने ढेबरुआ पावर हाउस के जेई पर मनमानी का आरोप लगाया है। यूनिट की डायरेक्टर आमिना खातून ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आमिना खातून के अनुसार उनकी कंपनी को 900 केवीए का कामर्शियल इंडस्ट्रियल कनेक्शन मिला है, जिसके तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है।
हालांकि, उन्हें आठ महीनों से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, और अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेई के आदेश पर उनके मौजूदा कनेक्शन के तार को बीच से काट दिया गया, जिससे उनकी कंपनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिना खातून ने कहा कि उनका कोई भी विद्युत बिल या किसी अन्य प्रकार का बकाया नहीं है। इसके बावजूद, जेई और विद्युत निगम के अन्य अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि विद्युत निगम के इस रवैये से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है और अगर यह जारी रहा तो उन्हें अपनी कंपनी बंद करनी पड़ेगी। इस मामले में आमिना खातून ने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी ने पहले भी उनकी शिकायत पर विद्युत विभाग को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें