फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा उपाध्याय के पास हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
‌हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय के पास बृहस्पतिवार को लगभग 28 वर्षीय युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देर शाम उसकी शिनाख्त पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नरहरिया निवासी जितेंद्र सोनकर पुत्र झिनकू के रूप में हुई। पेंट-पॉलिश का काम करने वाले जितेंद्र की लालगंज थानाक्षेत्र के हलुआपार में रिश्‍तेदारी है।

बताया जा रहा है कि वह बनकटी की ओर से हलुआपार आने के लिए सवारी ढूंढ रहा था। एसओ के अनुसार उसकी शिनाख्त जेब में मिले एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए हुई। चूंकि वह नंबर बृहस्पतिवार शाम तक बंद था। मगर जब वह नंबर ऑन हुआ तो राजू नाम के व्यक्ति ने फोन रिसीव किया। उसी ने बताया कि यह नंबर जितेंद्र नाम के पेंटर ने दिया था। उसने कहा था कि पेंटिंग का कोई काम हो तो इसी नंबर पर बताना।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात को लगभग रात नौ बजे यह युवक हटवा की तरफ से आया। नीले रंग की जींस और फिरोजी रंग की शर्ट पहने हुए था। नशे में धुत लग रहे उस युवक ने वहां कुछ लोगों से बस्ती जाने वाली सवारी के बारे में पूछा। जो भी वाहन महुली से बस्ती की ओर जाने के लिए गुजरते, उसे वह इशारे से रोकने की कोशिश करता था। माना जा रहा है कि इसी चक्कर में वह किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा। इस संबंध में एसओ एएन सिंह के अनुसार, शिनाख्त हो गई है। हादसे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें