बस्ती। बुधवार को अपराह्न दो बजे के करीब गोरखपुर-गोंडा रूट पर टिनिच रेलवे
स्टेशन के पूर्वी गेट के पास रेल इंजन से कटकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो
गई। शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी बस्ती ने शव को कब्जे में ले लिया है।
टिनिच
रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार को दिन में एक युवती पहुंची।
कुछ देर रुकने के बाद उसे गोंडा की तरफ जा रहा रेल इंजन नजर आया। जैसे ही
इंजन नजदीक आया वह रेल पटरी पर जाकर बैठ गई।
जब तक इंजन का चालक
कुछ समझ पाता, तब तक इंजन युवती के ऊपर से गुजर गया। युवती के शरीर के कई
हिस्से हो चुके थे। युवती के शरीर पर लालरंग की सलवार और हरे रंग की समीज
थी।
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि युवती दुबौला की तरफ से पैदल
ही टिनिच के पूर्वी केबिन के पास पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही टिनिच
चौकी के सिपाही पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाने के बाद जीआरपी बस्ती को
सूचना दी।
युवती कौन थी, कहां की रहने वाली थी, किस कारण उसने अपनी जान दी? जैसे सवालों के जवाब शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण नहीं मिल सके।