फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के चांदाखुर्द गांव निवासी युवक मुस्लिम पैकोलिया में मजदूरी करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

चांदाखुर्द गांव के 25 वर्षीय रामदीन उर्फ लल्ला मुस्लिम पैकोलिया गांव निवासी शकील के यहां मजदूरी करने गया था। शकील का तेनुआ चौराहे पर मकान बन रहा है। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे रामदीन छत पर सरिया ढो रहा था। छत के पास से बिजली का तार गुजरा है। सरिया उठाते समय एक सिरा बिजली के तार से छू गया। इसके चलते करंट की चपेट में आ गया। परिवार वाले आनन-फानन उसे गौर अस्पताल ले गए, जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर लोग घर चले गए। लल्ला छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसक ा दो माह का बेटा भी है। माता दशरथा, पिता राम औतार तथा पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें