फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालत में झुलसी महिला की मौत

Wed, 21 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
बस्ती के कोतवाली थानाक्षेत्र के मड़वानगर नेबुआताल मोहल्लेे में किराए पर रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में झुलसने से मौत हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुुत उसके पति नेे देर से पानी देने की बात पर कैरोसिन उड़ेेलकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग जुटे और सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को जिला अस्पताल ले गई। जहां हड़ताल के चलते इलाज नहीं हो सका। इस पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में  भर्ती कराया, जहां युवती ने दम तोड़ दिया। मायकेे वालों की तहरीर पर पति सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 शहर के मड़वानगर नेबुआताल में सूरज किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी रीमा के साथ रहता था। रीमा का मायका शहर से सटे काशीराम आवास में है। पुलिस के  अनुसार सूरज ससुराल वालों से चिढ़ता था। इसे लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात करीब  सूरज शराब पीकर घर लौटा और किसी बात को लेकर दोनों कहासुनी हो गई। आरोप है कि नशे में चूर सूरज ने डिब्बे में रखा कैरोसिन रीमा पर उड़ेल कर आग  लगा दिया और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें