बस्ती। मनीष उर्फ प्रिंस की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके साथ सात
फेरे लेने वाली पत्नी मीना ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के संग मिलकर
करवा दी। हत्यारोपियों ने मनीष को बड़ी बेरहमी से बैट से पीटकर मार डाला।
पुलिस ने मीना और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार
को पुलिस आफिस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया
कि 19 फरवरी को सोनहा थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव के पास हुई मनीष उर्फ
प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस को मोबाइल से महत्वपूर्ण सुराग मिले।
इस आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला
खुलता चला गया।
एसपी के अनुसार, मनीष उर्फ प्रिंस शर्मा की पत्नी
मीना का संबंध अपने मायके सोनहा थाना क्षेत्र बरडाड़ नानकार निवासी काशीनाथ
उर्फ पप्पे से था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, मगर घरवालों के डर
से ऐसा नहीं कर सके। इस बीच मीना की शादी मनीष शर्मा उर्फ प्रिंस से हो गई।
उनकी एक बेटी भी हो गई। इसके बाद भी चोरी-छिपे दोनों के संबंध बने रहे।
इस
बीच मीना और काशीनाथ मनीष को रास्ते से हटाने की साजिश की। 19 फरवरी को जब
मनीष अपनी ससुराल बरडाड़ नानकार आ रहा था तो मीना ने इसकी जानकारी काशीनाथ
को दी। काशीनाथ अपने दो अन्य साथियों रामरक्षा यादव पुत्र जमुना यादव
ग्राम भग्गोभार थाना पथरा जिला सिद्धार्थनगर और रमेश यादव पुत्र लालन यादव
ग्राम नौवागांव थाना सोनहा बस्ती के साथ मनीष के पीछे लग गया।
इन
लोगों ने बांसी से एक बैट खरीदा। डिडई के पास तीनों की मुलाकात मनीष से
हुई। सबने साथ में नाश्ता किया और साथ चल दिए। आमी नदी के किनारे जैसे ही
कोल्हुई गांव के पास पहुंचे, मनीष को शौच लग गई। इसी दौरान दो लोगों ने
आरोपी को पकड़ लिया और एक ने बैट से मनीष को तब तक पीटा, जबतक कि उसकी मौत
नहीं हो गई।
सामान बरामद
हत्याभियुक्तों के पास से दो बाइक बरामद
हुई है। जिसमे से एक मृतक मनीष की है। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त किया
गया बैट और दो मोबाइल सेट भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार
सीओ
रुधौली एसएन सिंह के निर्देशन में मनीष हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम
के मुखिया सोनहा थाने के एसओ निर्भयनारायण सिंह, सदस्य एसआई बांकेलाल,
एसआई जयप्रकाश दुबे, कांस्टेबल आशुतोष कौशिक, कांस्टेबल पंकज शाही और
कांस्टेबल शैलेंद्र गिरी को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की है।