फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Murder: बीवी और साली ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश, इस वजह से दोस्तों से मिलकर कराई थी हत्या

Thu, 02 Jun 2022 10:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

मृतक युवक का इधर कुछ दिनों से दूसरी पत्नी से तकरार चल रहा था। उसकी साली की नजदीकियां घर आने जाने वाले एक युवक से बढ़ गई थी। यह बात मृतक को खटकने लगी थी। इसको लेकर अक्सर तकरार हुआ करता था। इसी बात को लेकर बीवी और साली ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के मदनपुर गोला में परिवार के साथ छत पर सो रहे युवक अली मोहमद की हत्या का राजफास हो गया है। एसओजी की टीम ने हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर ली है। मामले में युवक की बीवी और साली ने मिलकर उसकी हत्या का षडयंत्र रचा था। उन्होंने अपने दो दोस्तों से अली की हत्या करवाया।  हत्या के बाद असलहे को साली ने छुपा दिया था। इस मामले में एसओजी टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मदनपुर गोला निवासी अली मोहम्मद (31) ने दो शादियां कर रखी थी। इसमें से पहली शादी से रिश्ता टूट चुका है, जबकि दूसरी पत्नी की बहन भी युवक के घर ही रहती थी। वह सोमवार की रात में छत पर सोया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसके कनपटी पर गोली मार दी थी। खुलासे में जुटी एसओजी को बुधवार की रात में मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए अहम सुराग मिल गया।

पुलिस ने दूसरी पत्नी और उसकी बहन सहित दो अन्य गोरखपुर जनपद निवासी युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान कुछ समय तक तो आरोपी पुलिस को चकमा देते रहे। लेकिन पुलिस के सवालों का जवाब देने में उलझ गए।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक युवक का इधर कुछ दिनों से दूसरी पत्नी से तकरार चल रहा था। उसकी साली की नजदीकियां घर आने जाने वाले एक युवक से बढ़ गई थी। यह बात मृतक को खटकने लगी थी। इसको लेकर अक्सर तकरार हुआ करता था।

इसी बात को लेकर बीवी और साली ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। घटना के दिन दूसरी पत्नी और साली ने दो युवकों को बुलाया। दोनों दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और युवक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपी ने असलहा उसकी साली को छिपाने के लिए दे दिया।
विज्ञापन


साली ने असलहे को घर के अंदर छिपा दिया। सीओ जिलाजीत ने बताया कि घटना का खुलासा कर दिया गया है। प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें