बस्ती। अव्यवस्था के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में एक दो केंद्रों को
छोड़ कर अधिकांश केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के न आने के कारण किसी तरह
काम चलाया गया। पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा में डीआईओएस की टीम ने को
नकल करती छात्रा को पकड़ा और रेस्टीकेट कर दिया गया।
हाईस्कूल के 5955
परीक्षार्थियों ने पहले दिन परीक्षा को छोड़ी। हाईस्कूल के 48631 और इंटर
के 40607 सहित कुल 89238 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें संस्थागत
बालक के 41231 व बालिका 44618 और व्यक्तिगत बालक के 1984 व 1405 बालिकाएं
शामिल हैं।
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय का पेपर होने के
कारण हांलाकि बहुत आपाधापी या नकल के मामले सामने नहीं आए और न कहीं से
प्रवेश पत्र न मिलने और कापी देर से मिलने की शिकायत नहीं मिली। जेडीए के
कंट्रोल रूम से
मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा की पहली पाली में
डीआईओएस की टीम ने मोहम्मदपुर स्थित संत कबीर दास इंटर काॅलेज में छापा
डाला। यहां पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रही छात्रा को नकल करते पकड़ा और
त्वरित रेस्टीकेट कर दिया गया। हालांकि डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल
रूम ने ऐसी घटना से इंकार कर दिया।
संयुक्त निदेशक शिक्षा अनिल
भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे मंडल में पहली पाली की परीक्षा शांति
पूर्वक संपन्न हो गई, बस्ती को छोड़कर अन्य किसी जनपद में नकल करते पकड़े
जाने की कोई जानकारी नहीं मिली।
मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक
हरिदास चौधराी इंटर कालेज बारी में 37, दद्न प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय छिहारी में 53, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भादी में 43, बाबा
राम प्रसाद इंटर कालेज छितही में 48, गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय मझौवालाल खजुरी में 29, आरके पटेल जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
छितही में 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। चौधरी चरण सिंह पब्लिक
स्कूल पाडंव नगर पदमापुर में 19 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी।
बनकटी
प्रतिनिधि के मुताबिक अव्यवस्था के बीच प्रथम दिन शुरू हुई परीक्षा में एक
दो केंद्रों को छोड़ कर अधिकांश केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के न आने के
कारण जैसे-तैसे काम चलाया गया।
क्षेत्र के आरएल बालिका उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय महादेवा में हाई स्कूल 364 में 100, इंटर के 404 में 52,
रियासत इंटर कॉलेज पंखोबारी में हाई स्कूल में 276 में 42, इंटर में 5018
में 72, एचआर उपाध्याय माध्यमिक इंटर कॉलेज बढौनी हाई स्कूल में 342 में52,
इंटर में 270 में 29, काली प्रसाद इंटर कालेज देईसांड़ हाई स्कूल में 264
में42, इंटर में 324 में 56 ,पीबी राघव कृषक कॉलेज खोरियां हाई स्कूल में
153 में 23, इंटर में 296 में 47, जनता इंटर कॉलेज बनकटी हाई स्कूल में 405
में 51, इंटर के 301 में से 46 ने परीक्षा छोड़ दी।
केंद्र
व्यवस्थापक ओपी पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में 12 कमरों में परीक्षा हो
रही है। महिला कक्ष निरीक्षक की कमी के कारण निरीक्षण में असुविधा हो रही
है। किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। जब कि बीईओ बनकटी से महिला शिक्षकों
के पहले से ही कहा था। उन्होंने कहा महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था कर
दी जाएगी। लेकिन कोई नहीं आया।