फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 01:19 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
दो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती।  दो थानों की पुलिस ने दो लोगों को दो किलो गांजा के साथ पकड़ा है। नगर थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर बिहार के संतोष को एक किलो सौ ग्राम एवं लालगंज थाने की पुलिस ने लालगंज थाने के रैने निवासी मेहीलाल को नौ सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्घ मादक द्रव्य निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी के पीआरओ कार्यालय के अनुसार प्रभारी निरीक्षक नगर अनिल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात कुआनों नदी के मोहटा घाट के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसने खुद को संतोष कुमार चौधरी निवासी विसुनपुरा होरी थाना बरुराज जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया। उधर, थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव की टीम ने मेहीलाल निवासी रैने को लालगंज-कुदरहा पुल से गिरफ्तार किया। जिसके पास से नौ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें