फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर ट्रक में घुसी पिकअप, 10 जख्मी

विज्ञापन
मनौरी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आई बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विक्रमजोत। अयोध्या सरयू तट पर अंतिम संस्कार करके लौट रही पिकअप फोरलेन पर परशुरामपुर थाने के घघौआ चौकी के निकट रविवार दिन में करीब 3:30 बजे आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। इससे उसमें सवार चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।       
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभायें गांव के लल्लू निषाद की मां केवलपती की मृत्यु हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार करने पिकअप से अयोध्या गए। लौटते समय पुलिस चौकी पार करते ही रास्ते में खड़े कंटेनर को बचाने के चक्कर में ट्रक अचानक दाहिनी साइड में दबा तो पिकअप पीछे से जा टकराई। इसमें सवार रामराज निषाद, सुनील पुत्र लल्लू, राहुल पुत्र सुनील, बच्चूलाल, हरिभजन निषाद,अशोक कुमार, धरमपाल निवासी उभायें थाना दुबौलिया के अलावा भेल्लर निषाद निवासी बरहपुर थाना हर्रैया और गंगा निवासी डारीडीहा थाना कलवारी, रामजनम निवासी मोहटा घाट थाना नगर घायल हो गए। घघौवा चौकी प्रभारी जय प्रकाश पाण्डेय व सिपाही विजय यादव ने घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां भेल्लर की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।       

दो बाइकों की टक्कर में एक घायल
ओड़वारा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती-कांटे मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक की टक्कर एक चालक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांटे मार्ग पर देवरिया शिव मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे में चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतकबीरनगर के मगहर कस्बे के इस्लामनगर निवासी आलम बाइक से बस्ती के सिकरा हकीम गांव में किसी काम से जा रहे थे। वह चौराहे पर पता पूछने के लिए रुके ही थे कि तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे आलम अनियंत्रित होकर गिर गए। आलम का बायां पैर टूट गया। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चालक घायल
डुमरियागंज रोड पर मनौरी के पास हादसा                               
हेलमेट ने बचा ली जान, बाइक चकनाचूर                                     
अमर उजाला ब्यूरो                               
सल्टौआ। डुमरियागंज रोड पर वाल्टरगंज थाने के मनौरी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। कलवारी थाने के पिथौरा गांव निवासी अबरूदीन वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंतला गांव में किसी काम से जा रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे मनौरी चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे अबरुद्दीन के पैर में गंभीर चोट आ गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट लगाने से सिर में चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया तहरीर नहीं मिली है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें