फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से समपार फाटक टूटा

Wed, 29 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन
बभनान। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक 222/ए टूट गया। इससे करीब साढ़े तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ। अप और डाउन ट्रैक पर काशन के बीच ट्रेनों को चलाना पड़ा। आरपीएफ प्रभारी अरविंद यादव ने ट्रक कब्जे में लेकर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बटेला निवासी चालक शब्बीर का रेलवे एक्ट के तहत चालान कर दिया। 
विज्ञापन


गेट टूटने से अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेन लोक मान्य तिलक सुपर फास्ट, जनसेवा एक्सप्रेस, गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस पैसेंजर और एक मालगाड़ी जबकि डाउन ट्रैक से जाने वाली समर स्पेशल के अलावा चार मालगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। 

सोमवार रात 10 बजकर 10 मिनट पर खोड़ारे की तरफ से आ रहा ट्रक समपार फाटक से टकरा गया। स्टेशन अधीक्षक बभनान एमके सिंह बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारियों को खबर दी गई। ट्रेनों का आवागमन कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए पूरी ताकत से जुट गए। काफी मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने 01: 40 बजे गेट फिर से ठीक कर लिया गया। उसके बाद दोनों तरफ की ट्रेनों को सुचारु रूप से चालू कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें