फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बालिका से रेप की कोशिश

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
मुंडेरवा। 
विज्ञापन

पड़ोसी ने दो वर्ष की बालिका से रेप की कोशिश की। ऑटो में उसकी हरकत देखकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देखकर युवक बालिका को छोड़कर भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूर जाने पर वह पब्लिक के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में अधिवक्ता के जरिए थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो और आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 तहरीर में लिखा गया है कि बुधवार की दोपहर दो साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। सुनसान देख पड़ोस का एक युवक उसे पास खड़े ऑटो रिक्शे में ले गया। इस दौरान बच्ची जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोग मौके पर जा पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर लोग अवाक रह गए। ऑटो और बालिका के कपड़ों पर खून के धब्बे मिलने की एसपी संकल्प शर्मा ने पुष्टि तो की लेकिन यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह पीड़िता का है या उस आरोपी के सिर से टपके खून का निशान। क्योंकि पिटाई में उसका सिर फट गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें