फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाली क्षेत्र के ढाबों व टी स्टाल पर अवैध रूप से परोसी जा रही शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के लब, जवाली, केहरियां, ढन, समलाना, दरकाटी, चलवाड़ा, समकेहड़, पपाहन, मतलाहड़, हरसर, भरमाड़, घाड़ जरोट और नगरोटा सुरिंया आदि गांवों में स्थित चाय, ढाबे और फास्ट फूड की दुकानों में बिना लाइसेंस के बेखौफ अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। बिना लाइसेंस के शराब बेच कर एक तरफ सरकार के खजाने को चूना लगाया जा रहा है और दूसरी तरफ क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग आंखें मूंद कर बैठा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार समूचे उपमंडल की उक्त दुकानों में दिन भर फास्ट फूड की दुकानदारी चलती है और शाम ढलते ही महखाने बन जाते हैं और शराब पीने के बाद शराबी हुड़दंग मचा कर राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते नजर आते हैं। जवाली उपमंडल में ऐसे कई होटल और ढाबे है वहां बिना रोक-टोक के शराब परोसी जा रही है और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग उठाई है कि जवाली में बेखौफ चल रहे इस अवैध शराब के अड्डों पर छापामारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, इस बारे में जवाली थाना प्रभारी तिलक राज ने कहा कि अगर होटल, ढाबे और फास्ट फूड की दुकानों पर अवैध रूप से शराब बेची और परोसी जा रही है तो शीघ्र ही छापामारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें