फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझरिया के तीन घरों में चोरी 

Sun, 08 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनेसमैन के घर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। नगर क्षेत्र के मंझरिया गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन घरों पर धावा बोला। घर के लोग जाग गए तो एक घर से भागना पड़ा। अन्य घरों से गहने और नकदी उठा ले गए। पुलिस का कहना है कि छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक चोरों ने गांव में सबसे पहले मेंहदी हसन के घर को निशाना बनाना चाहा, घर के बाहर लगे बल्ब को निकालते समय चोर के हाथ से छूट कर गिर गया। जिसकी आवाज सुनकर लोग जग गए। इससे चोरों को वहां से हटना पड़ा। इसके बाद बाबूराम पुत्र रामलोचन चौधरी के घर शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे, लेकिन परिजन जग गए और चोर भाग निकले। वहां से सौ मीटर दूर घिराऊ के घर में शटर तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी तोड़कर जेवर निकाल लिए। अटैची तथा पैंट की जेब में रखे 40 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह संदूक घर से कुछ दूरी पर मिली। सामान बिखरा था।

प्रभारी निरीक्षक नगर केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है, मामले की छानबीन हो रही है।
दुकान में चोरी ःदुबौलिया। थाने के कटहा गांव निवासी सर्वजीत के स्टेशनरी की दुकान में शुक्रवार रात को सेंध काटकर चोर नकदी और सामान उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि सूदीपुर इंटर कालेज के पास वह स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। शाम को दुकान बंद कर घर चला गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर का दरवाजा खुला देख उनके होश फाख्ता हो गए। पीछे से सेंध काटकर चोर दस हजार नकद और कापी-किताबें उठा ले गए थे। उन्होंनेे इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


छत पर सो रही महिलाओं के जेवर ले उड़े 
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग नगर बहेरा गांव में चोरों ने शुक्रवार रात चोर छत पर सो रही महिलाओं के गले से दो चेन, मटर  माला और बर्तन समेट लिए। एसओ ने मामले को संदिग्ध बताया है। नगर बहेरा गांव के सूर्य पाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार देर रात चार  पांच की संख्या में चोर घुस आए। छत पर सो रही महिलाओं के गले से सोने की चेन, मटरमाला व घर के बर्तन उठा ले गए। बताया है कि देर रात चोर बाइक और  एक कार से आए थे। घर में घुस  कर बर्तन उठा ले गए। कहा कि चोरों के आने के बाद जगे तो जरूर मगर डर गए थे इसलिए शोर भी नहीं मचा पाए। एसओ परशुरामपुर ने कहा कि मामला मनगढ़ंत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें