फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हर्रैया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुघाट चौराहे पर सोमवार देर रात ट्रक एक ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए। चालक की मौत हो गई और रिटायर्ड फौजी गम्भीर रूप से घायल हो गया है।  
विज्ञापन

कुशीनगर से प्राइवेट ट्रक पर सामान लादकर रिटायर्ड फौजी लखनऊ कैंट जा रहा था। सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे जैसे ही हर्रैया थाना क्षेत्र के महुघाट चौराहे के निकट पहुंचा तभी ट्रक के आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया जिससे ट्रक सीधे ट्रेलर के ढाले में जा टकराया। दुर्घटना में ट्रक के परखचे उड़ गए। घायल ट्रक चालक काफी देर तक बॉडी में फंसा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस और एनएचएआई की टीम ने दो घंटे के प्रयास के बाद गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर फंसे चालक को बाहर निकाला। घटना में ट्रक चालक प्रेम प्रकाश (40) पुत्र भेराराम निवासी फिटकासानी थाना डागियावास जनपद जोधपुर, राजस्थान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि ट्रक में सवार रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना चालक के परिवार वालों को दी गई है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। घायल फौजी की का इलाज फ़ैजाबाद में चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें