फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर विवाद

Sat, 26 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भानपुर क्षेत्र के परसाकुतब मे घर के सामने क्रब खोदती महिलाएं।भानपुर क्षेत्र के परसाकुतब मे घर के सामने क्रब खोदती महिलाएं।
विज्ञापन
परसाकुतुब गांव में एक मकान के सामने स्थित बंजर जमीन में शव रखने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सोनहा ओम प्रकाश यादव व तहसीलदार इरफान उल्ला खान, नायब तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने समझा बुझाकर मामले का पटाक्षेप कराया।
विज्ञापन


सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसाकुतुब के राधिक यादव की शुक्रवार रात स्वाभाविक मौत हो गई। जिनके शव को रखने के लिए गांव के चौराहे के निकट बंजर की जमीन में पूर्वजों की ओर से लगाए गए पेड़ के नीचे शनिवार को कब्र खोदी जाने लगी। जमीन के सामने दूसरे समुदाय का मकान होने पर ग्राम प्रधान बीलेंद्र उर्फ मोहम्मद खालिक ने कब्र खोदने से मना कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने मौके पर दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान यादव परिवार की सूचना पर तहसीलदार इरफान उल्ला खान व नायब तहसीलदार आलोक प्रताप भी मौके पर पहुंचे। विवादित भूमि के बाबत राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल से जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मामले को शांत कराने के लिए पहले से खोदे जा रही कब्र से थोड़ी दूरी पर शव को अपने सामने ही दफन करवा कर मामले का पटाक्षेप कराया। हालांकि महिलाओं ने इस पर काफी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें