फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन बचाने में तीन वाहन भिड़े

Tue, 31 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र मे स्कूली टैक्सी को बचाने के भिडी कार।
विज्ञापन
फोरलेन पर डिवाइडर से बनाए गए अवैध कट जानलेवा हो रहे हैं। मंगलवार को छावनी क्षेत्र के कवलपुर ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे एक स्कूल वाहन (टैंपो) को  बचाने में दो बोलेरो व एक स्विफ्ट डिजायर कार इमरजेंसी ब्रेक लेने से आपस में टकरा गईं। हादसे में कार चालक रंजीत सिंह निवासी गोलघर, गोरखपुर  घायल हो गए। गनीमत रही कि स्कूली बच्चे सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन


फोरलेन पर ढाबे और पेट्रोल पंपों के अलावा अपनी सुविधा के हिसाब से गांव वालों ने भी डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिया है। हाइवे पर घघौवा पुल से जिले के अंतिम छोर तक कई जगह डिवाइडर काट दिए गए हैं। एनएच के अधिकारी और पुलिस तथा प्रशासन की गाड़ियां इधर से फर्राटा भरती हैं पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती। ऐसे ही एक कट पर मंगलवार को करीब 12 बजे स्कूल की टैक्सी सड़क पार करने लगी। तभी फैजाबाद की तरफ से दो बोलेरो व एक  स्वीफ्ट डिजायर कार आ पहुंचीं। बच्चों की गाड़ी बचाने की तीनों ने पूरी कोशिश की मगर आपस में टकराने से वे नहीं बच सके। कार चालक रंजीत सिंह निवासी  गोलघर, गोरखपुर ने बताया कि कोहरे के कारण दिखाई न देने से हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद स्कूल गाड़ी व दोनों बोलेरो लेकर चालक फरार हो गए। रंजीत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें