फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर से सोने का मुकुट चुरा गए चोर

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर से सोने का मुकुट चुरा गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। दुर्गामंदिर में मां के सिर पर लगा सोने का मुकुट भी चोरी हो गया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सोनहा क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित मधवापुर पचमोहनी चौराहे पर दुर्गाजी का मंदिर है। शुक्रवार सुबह सोनहा पुलिस को तहरीर देकर पुजारी हीरा पांडेय ने कार्रवाई की मांग की है। बताया कि शाम की पूजा के बाद मधवापुर घर चले जाते हैं। सुबह आकर मंदिर खोलते हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मंदिर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। माताजी के सोने का मुकुट नहीं था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुजारी हीरा पांडेय ने बताया कि सोने के मुकुट तीन भर का था। कीमत करीब 90 हजार रुपये थी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें