बभनान नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ मृतक श्यामू के घर लगी भीड़ ।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 बागेश्वर नगर के किराना व्यवसाई के 35 वर्षीय बेटे ने रविवार को पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। लोग इस घटना की वजह अलग-अलग वजह बता रहे हैं। कुछ लोग इसे आशनाई का मामला बता रहे तो कई पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह बता रहे हैं। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गौर थाना के बभनान नगर पंचायत के बागेश्वर नगर निवासी सुरेश जायसवाल के बेटा श्याम जायसवाल ने रविवार को करीब चार बजे पंखे की कुंडी में रस्सी से गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीन भाइयों में सबसे छोटा श्यामू अपनी पुस्तैनी किराने की दुकान पर पिता का हाथ बंटाता था। चार वर्ष पहले पिता की मौत हो चुकी है। मृतक की शादी दो वर्ष पहले देवरिया जिले में हुई थी। पत्नी प्रियंका का भी रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज बभनान अनिल सिंह के अनुसार वार्ड नंबर 8 बागेश्वर नगर के किराना व्यवसाई के बेटे का शव पंखे के हुक में लटकता मिला है। लाश पोस्टमार्टम को भेजी गई है। युवक की मौते के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।