फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Sun, 03 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के पास अंगद कुमार पांडेय का शव मिलने पर लगी लोगो की भीड़।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के मदनपुरा में निमंत्रण में गए युवक की गांव के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिर में चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या की गई है। जबकि पुलिस स्वाभाविक मौत करार देकर मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। एएसपी रोहित मिश्र के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के सिंहोरिया निवासी अंगद नाथ पांडेय पुत्र त्रिवेनी शंकर पांडेय शनिवार को साइकिल से कप्तानगंज किसी काम से गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें मनदपुरा किसी निमंत्रण में भी जाना था। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग काफी परेशान हुए। रविवार सुबह खबर मिली कि मदनपुरा के निकट उनका शव सड़क के किनारे पड़ा है। पुलिस के अनुसार सिर पर चोट के निशान हैं और साइकिल भी गायब थी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का करुण क्रंदन सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। बताया जा रहा है कि अंगद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते दो बच्चों को लेकर दस साल पहले ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें