फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र समौड़ी गांव में 28 वर्षीया विवाहिता की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। कमरे में कुंडी से बंधे साड़ी के फंदे में उसका शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन को दहेज के लिए मार डाला गया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।   
विज्ञापन


परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी इंद्रदेव मिश्रा ने 2011 में अपनी बेटी राज लक्ष्मी की शादी समौड़ी निवासी अजय शुक्ला पुत्र मनीराम से की। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे कुछ ही महीने बाद प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार रात में रोज की तरह सभी लोग खा-पीकर अपने-अपने कमरे में सो गए। सुबह जब काफी देर तक बहू का दरवाजा नहीं खुला तो लोग आवाज लगाने लगे। फिर भी कोई गतिविधि नहीं हुई तो धक्का देकर दरवाजा खोला गया। कमरे में राजलक्ष्मी का शव मिला। एसओ जयदीप दूबे ने बताया कि मृतका के भाई राजेश कुमार मिश्र ने पति अजय के अलावा देवर सूरज,संतोष, ससुर मनीराम शुक्ल व ननद अनुराधा के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके आधार पर इनके विरुद्घ महिला उत्पीड़न व दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें