कलवारी। ससुराल में चाकू के वार से पत्नी, साला-साली को लहूलुहान करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मायके आई पत्नी को घर के अंदर घुसकर पीटते समय उक्त दोनों अपनी बहन को बचाने पहुंचे थे। एसओ संजय शुक्ल ने बताया कि पिटाई के बाद वह बाइक छोड़कर भाग गया था।
दुबौलिया थाने के चचइया में जितेंद्र के साथ नउली निवासी रिंकी की शादी हुई है। इन दिनों वह मायके नउली आई हुई है। रिंकी की छोटी बहन सीमा ने कलवारी पुलिस को तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार की दोपहर में उसके जीजा जितेंद्र उसके घर आए। घर के बाहर से पूछा कि रिंकी कहां है। घर में होने की बात सुनते ही अंदर आ गए और पत्नी रिंकी को पीटने लगे। दीदी की गुहार पर भाई गुलाब उर्फ हरेन्द्र भी दौड़ा। आवेश में वह उन दोनों पर चाकू से वार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जितेंद्र को चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लेखपाल सहित चार पर मुकदमा
कोर्ट के आदेश पर परशुरामपुर पुलिस ने दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। एसीजेएम प्रथम बस्ती के आदेश पर लेखपाल सहित चार लोगों पर नाले पर अवैध कब्जेदारी तथा अभिलेखों में हेराफेरी के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तलहवापुर माफी गांव से संबंधित है। गांव के सुभाष चंद्र ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया था कि नाले पर गांव के कुछ लोगों ने निर्माण कर लिया है। लेखपाल से लेकर तहसीलदार, एसडीएम तथा डीएम तक प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया कि जब भी कागजात उच्च अधिकारियों से जांच के लिए लेखपाल के पास पहुंचता तो खर्च के नाम पर रिश्वत मांगते। जिसे न देने पर गलत रिपोर्ट तथा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मामले को दबाए रखे। जन सूचना के अधिकार से मिली रिपोर्ट पर भी मेरे फर्जी हस्ताक्षर से रिपोर्ट लगा दी। इसमें कहा कि नाले की पैमाइश संभव नहीं है। अंत में एसीजेएम प्रथम के यहां वाद दाखिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसीजेएम प्रथम ने तलहवापुर के हलका लेखपाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय तथा गंगाराम, रामकुमार, दुलारी देवी पर नाले पर अतिक्रमण करने तथा दस्तावेज में हेराफेरी करने के आरोप में परशुरामपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के क्रम में परशुरामपर पुलिस ने उक्त चारों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानेदार रमेश ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
फोटो..
चोरी की बाइक सहित लिफ्टर गिरफ्तार
सोनहा। फरवरी में चुराई बाइक लेकर जा रहे लिफ्टर को पुलिस ने धर दबोचा। उसके कब्जे से बाइक भी बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 09:15 बजे डुमरियागंज मार्ग पर शिवाघाट की तरफ जाने वाले मोड़ के पास संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान हरीश वर्मा निवासी सिसउर अंदूपुर टोला शेरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा के रूप में की गई। उसके पास से काले रंग की पैशन-प्रो बाइक बरामद की गई।