फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की वजह से किशोरी और युवक ने दम तोड़ा

Sun, 18 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पवन की फाइल फोटो
विज्ञापन
पैकोलिया में एक किशोरी और नगर बाजार क्षेत्र में एक युवक की रविवार को मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि इनकी मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


पहली घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव की है। नेबूलाल की 14 वर्षीय बेटी दुर्गावती को रविवार की सुबह अचानक उल्टी होने लगी। थोड़ी ही देर में शरीर में अकड़न शुरू हो गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोग अस्पताल के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका की मां रेखा का कहना है कि उसके बेटी को ठंड लग गई थी। लगातार उल्टी होने के बाद उसकी शरीर अकड़ने लगी थी।

दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में हुई। यहां के रहने वाले 30 वर्षीय पवन कुमार तीन दिन पहले बाइक से बस्ती गए थे। परिवार वालों का कहना है कि शहर से आते समय पवन को ठंड लग गई। घर पहुंचने पर कंपकपी होने लगी और तबीयत खराब होती गई। पवन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होता न देख चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। इस बाबत तहसीलदार हर्रैया का कहना है कि ठंड से मौत होने की जानकारी नही है। जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें