फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम को बंधक बनाने का प्रयास

Sun, 29 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेयजल नमूना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्लाक रोड पर आईसक्रीम और आईकैंडी के थोक विक्रेता की दुकान पर नमूने लेने गए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता कर आइसक्रीम और आइसकैंडी के नमूने नहीं लेने दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि खाद्य विभाग की टीम जब दुकान पर पहुंची तो उसे नमूने लेने से रोका गया। दुुकान का शटर गिराकर बंधक बनाने का प्रयास किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव और मुकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ अभद्रता कर जानमाल की धमकी दी गई। उनको आइसक्रीम और आइसकैंडी के नमूने लेने से रोका गया, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर प्रभुप्रीत सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी ब्लाक रोड रौतापार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना रौता चौकी प्रभारी शिवधारी को सौंपी गई है। सीओ सिटी पवन गौतम ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें