बस्ती। पुरानी पेेंशन नीति बहाल किए जाने की मांग को लेकर काला दिवस मनाते हुए शिक्षकों एवं खंड शिक्षाधिकारियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति को समाप्त कर शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय किया गया है। इस नीति से उनका भविष्य अधर में है। पुरानी पेंशन नीति की बहाली से ही समस्याओं का समाधान संभव है। चेतावनी दी कि यदि सरकारों ने इस ओर सकारात्मक पहल न की तो शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी निर्णायक संघर्ष करने को बाध्य होंगे। इसकी लड़ाई प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर लड़ी जाएगी।
काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन करते समय बीईओ उदयभान कुशवाहा, जगदीश यादव, विजय ओझा, प्राथमिक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, राजकुमार सिंह, अनिल दुबे, राजकुमार बरनवाल, राजेश चौधरी, शैलेश सिंह, लालचंद चौधरी, आनंद दुबे, प्रवीण श्रीवास्तव, ईश्वरदेव शुक्ल, संतोष भट्ट, शैल शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, संतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे।