फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध को गांव वालों ने पकड़ा

Tue, 09 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। करियापार के पूर्व प्रधान के घर वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को देख चोर-चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पूर्व प्रधान राम फेर यादव के घर पर जुट गए। ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर प्रधान के घर में बंद कर मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


चोर पकड़े जाने की खबर अगल-बगल के गांव के लोग भी पहुंचने लगे। एसओ मुंडेरवा सूचना पर पहुंचे और थाने से फोन कर अतिरिक्त फोर्स मंगाई। ग्रामीणों को खदेड़ कर पुलिस ने उस युवक को अपने कब्जे में थाने ले आई। पुलिस के पूछताछ में उसने अपनी पहचान झब्बर पुत्र विनोद निवासी रखौना थाना लालगंज बस्ती बताया। उसने बताया कि वह सुधीर सिंह के भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है।

वह भी रखौना के ही रहने वाले हैं। बताया कि बस्ती से एक व्यक्ति के साथ आए हैं  और शौच करने के लिए यहां उतरा था। थानाध्यक्ष मुंडेरवा आरके राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसी गांव के बगल में उसकी बहन की शादी हुई है और वह बराबर आता जाता था। वह नशे में था जिसकी वजह से भूल कर वहाँ चला गया और लोग चोर समझ कर उसे पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें