फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्करों का गिरोह

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। 
विज्ञापन

उड़ीसा प्रांत से चार क्विंटल गांजा लेकर नेपाल जा रहे तस्करों को एसटीएफ ने विक्रमजोत कस्बे के एक ढाबे के पास धर दबोचा। 20 बोरियों में भरे गांजे को मिनी ट्रक के केबिन में चेंबर बनाकर छिपाया गया था। मुखबिर की सूचना पर लखनऊ एसटीएफ ने मुकामी पुलिस की मदद से गांजा तस्कर और दो खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है। 
एसटीएफ के डिप्टी एसपी आलोक कुमार सिंह के अनुसार लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन से होकर उड़ीसा से गांजा लाकर नेपाल पहुंचाया जा रहा है। निकाय चुनाव में भी इसका इस्तेमाल होने की सूचना मिली। बताया गया कि उड़ीसा से एचआर-69ए/4276 मिनी ट्रक में गांजा से भरी 20 बोरियां नेपाल भेजी जा रही हैं। जिसे विक्रमजोत के पास के ढाबे पर भी डिलिवरी देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एसटीएफ इंस्पेक्टर करुणेश कुमार पांडेय ने टीम के साथ ढाबे पर डेरा डाल दिए। इसमें सीओ हर्रैया और छावनी थानेदार भी शामिल थे। जैसे ही संदिग्ध मिनी ट्रक उस ढाबे पर पहुंचा, एसटीएफ ने दबोच लिया। इनमें मिनी ट्रक ड्राइवर परविंदर निवासी खेवडा सोनीपत हरियाणा और उसी जिले के सेवराई निवासी खलासी शमशेर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही डिलिवरी लेने आए दिनेश कुमार गुप्ता और सरल निषाद निवासी जानकीनगर सेवरही कुशीनगर को भी गिरफ्तार किया। इन सभी के विरुद्ध 80 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ हर्रैया सतीश चंद्र ने बताया कि निकाय चुनाव में प्रयोग के लिए यह खेप लाई गई थी। इसमें एक संगठित गिरोह शामिल है जो बस्ती के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज सहित नेपाल से सटे जिलों में सप्लाई करता है। हर्रैया क्षेत्र के भी कुछ लोगों की मिलीभगत की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें