फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद करने का विरोध हुआ

Mon, 08 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिवसेना की जिला इकाई की ओर से रविवार को जिला महिला चिकित्सालय के सामने स्थित दुर्गा मंदिर गेट पर पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के लखनऊ में कार्यक्रम के चलते प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को नजरबंद करने का कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल गेट पर गजल गायक का पुतला और पाकिस्तान के झंडे को जलाकर नारेबाजी भी की।
जिला प्रमुख धीरेंद्र कुमार उर्फ लल्लू पांडेय के नेतृत्व में जुटे शिवसैनिकों ने पुतला जलाने के बाद पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद कर लोकतंत्र में तानाशाही का रवैैया अपनाया जा रहा है। संगठन इसे सहन नहीं करेगा। विरोध जताने वालों में संजय  प्रधान, संजय मद्देशिया, देवीदयाल पांडेय, राजेश गुप्ता, सर्वेश शुक्ला, राममणि पांडेय, राजकुुमार यादव, बबलू शुक्ला, मोनू कश्यप, बैजनाथ यादव, सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें