फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की पिटाई के आरोप में एसएसआई लाइन हाजिर

Wed, 17 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के अनपाखोर गांव में सोमवार की शाम मारपीट के आरोप में थाने लाए गए 65 वर्षीय बुजुर्ग बसंत पुत्र लालसा की पिटाई के आरोप में एसपी ने लालगंज थाने के एसएसआई रोहित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के अनपाखोर गांव में संतराम पुत्र लालसा और उनके सगे भाई बसंत पुत्र लालसा के बीच जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम को बसंत और उनके पुत्र माधव को संतराम के साथ मारपीट के आरोप में थाने लाया गया था।

माधव का आरोप है कि एसएसआई रोहित प्रसाद ने उनके पिता बसंत को मारा पीटा जिससे वह बेहोश हो गए। उनको देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी होने पर एसपी कृपाशंकर सिंह ने मामले की जांच के लिए सीओ रुधौली एसएन सिंह को भेजा।
विज्ञापन


वहीं रोहित प्रसाद का कहना था कि उन्होंने बुजुर्ग को मारा पीटा नहीं। केवल पूछताछ ही की, इतने में वह बेहोश हो गया। वहीं सीओ ने जांच के बाद मंगलवार को अपनी रिपोर्ट एसपी को दे दी। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने एसएसआई रोहित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें