फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शव मिलने से सनसनी

Wed, 15 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सरला इंटरनेशनल स्कूल के पीछे अज्ञात ब्यक्ति की शव मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस।
विज्ञापन
बुधवार को ताबड़तोड़ दो शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। दोनों शव अजनबियों के हैं। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की भरसक कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। आखिरकार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


शहर से सटे सरला इंटरनेशनल स्कूल के पीछे बुधवार सुबह करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली।  आसपास के लोगों ने पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दिया। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली है कि वह कोई विच्छिप्त सा घूमने वाला शख्स था। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। उसे मिर्गी आने की बात भी बताई जा रही है लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।  
 
उधर, टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 208-सी के पश्चिम तरफ़ रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय शख्स का शव मिला। सुबह ट्रैक के बगल के गांव के लोगों ने टिनिच पुलिस चौकी को खबर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया की युवक के जेब  से देशी शराब की शीशी मिली है। दाहिना पैर कट गया है व सिर में गंभीर चोट है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रात को किसी ट्रेन से गिरा होगा। एएसपी रोहित मिश्र का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें