फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख मंडप छोड़ भागा दूल्हा

Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। दूसरा विवाह कर रहा शिक्षक पुलिस को देखकर मंडप से भाग खड़ा हुआ। इससे घराती-बाराती सभी सकते में आ गए। घटना रविवार रात हर्रैया थाना क्षेत्र के चौबेपुर की है।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर जिले के टड़वा सिसरा थाने के सम्मनपुर निवासी एक शख्स परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है। वर्तमान में वह हर्रैया क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात है।

शिक्षक की शादी पिछले वर्ष 12 जून को अंबेडकर नगर के नैली सुगारपुर गांव निवासी एक युवती से हुई थी। अगस्त 2015 में महिला ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और हिंसा का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बीच शिक्षक ने हर्रैया के ही एक गांव में गुपचुप तरीके से शादी की तैयारी कर ली। 21 फरवरी को बारात लेकर गांव पहुंच गया। इसी बीच यह जानकारी उसकी पत्नी को मिल गई।

इसके बाद वह रिश्तेदारों के संग हर्रैया थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर शादी रुकवाने को कहा। इसके बाद एसओ रवीन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई अशोक कुमार बर्मा कांस्टेबल अरुण कुमार संदीप कुमार आदि चौबेपुर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बाराती और घराती दोनो पक्ष सकते में आ गए।

पुलिस ने एक पत्नी होते हुए दूसरा विवाह करने को असंवैधानिक बताते हुए शादी रुकवा दी। इसी बीच मौका पाकर दूल्हा बना शिक्षक मंडप से भाग गया। शिक्षक इस करतूत से लोग दंग रह गए। वहीं गांव वाले महिला के हौसले की सराहना करते हुए नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें