फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी चादर देख गुस्साए, क्लर्क सस्पेंड 

Sun, 26 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव अशोक कुमार ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। ट्रामा सेंटर का भी जायजा लिया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। सचिव राष्ट्रीय एकीकरण एवं जिले के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों की चादर साफ न मिलने पर कर्मचारियों पर नाराज जताई। मरीजों को दोबारा साफ चादर देने की हिदायत दी। अनुपस्थित लिपिक के खिलाफ केस दर्ज कर निलंबन का निर्देश दिया। चिल्ड्रेन वार्ड में बेड बढ़ाने के लिए रिपोर्ट मांगी। वैसे पूर्व सूचना पर चेकिंग होने के कारण अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पहले से की गई थी। सभी वार्डों में विस्तर व्यवस्थित ढंग से लगाए गए थे। फिर भी नोडल अधिकारी को कमियां मिल ही गईं।
विज्ञापन


नोडल अफसर सबसे पहले ब्लड बैंक, इमरजेंसी, सर्जिकल वार्ड, महिला सर्जिकल, मेडिकल वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, ओपीडी का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यवस्था का हाल जाना। मरीजों को दोबारा साफ चादर देने की हिदायत दी। दवा स्टोर में चीफ फार्मासिस्ट अजय श्रीवास्तव से दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। एसआईसी के कमरे में डॉक्टरों की हाजिरी रजिस्टर देखा। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या और आवश्यकता के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित लिपिक राजेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर निलंबन का निर्देश दिया। इमरजेंसी वार्ड में नर्सों से दवाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि यहां पहुंचने वाले मरीजों का समय से इलाज शुरू कर दिया जाए, जिससे उनकी जान बचाई जा सके। प्राथमिक इलाज मरीज के लिए बहुत मायने रखता है। सर्जिकल वार्ड नं.2 में मरीजों से दवा और डॉक्टर के नियमित चेकिंग बारे में जानकारी ली। राम दास, सुनीता ने बताया कि डॉक्टर कभी-कभार ही समय से देखभाल करते हैं।
विज्ञापन


दिन में कोई परेशानी होने पर कई बार बुलाने के बाद भी वार्ड में नहीं आते हैं। डॉक्टर मरीज को लेकर आने की बात कहते हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखकर डॉक्टरों से समय से चैंबर में बैठने का निर्देश दिया। मरीजों को नंबर के अनुसार बुलाने की बात कही। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर कई बच्चों को भर्ती करने की विवशता को देखते हुए बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ.जेपी सिंह, एसीएमओ पीएल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें