फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिकअप चालक की मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
हादसे चालक की मौत।
विज्ञापन
 क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव के साथ दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवपुर निवासी इस्माइल पुत्र पथरु ने बताया कि उसका भाई इसराईल (24) पिकअप चलाता था। शुक्रवार की भोर में इसराईल पिकअप लेकर नंदौर की तरफ से लौट रहा था। इसी दौरान बस्ती की ओर से तेज गति से गुजरे एक ट्रक ने पड़रिया पुल के पास पीछे से पिकअप  में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि वाहन चला रहे उसके भाई इसराइल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। इस घटना की जुटे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब उसके भाई की मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। नाते- रिश्तेदार भी पीड़ित के घर पहुंच गए थे। जबकि कुछ लोग थाने पर पहुंचे हुए थे। सभी लोग यहीं कह रहे थे कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ और पिकअप चालक इसराइल की सांसे थम गई। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों वाहन कब्जे में है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  अक्टूबर में होनी थी इसराईल की शादी
बखिरा। हादसे में पिकअप चालक इसराईल की मौत होने की खबर जैसे ही देवपुर गांव में पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन सदमे में आ गए। सात भाईयों और दो बहनों में इसराईल दूसरे नंबर का था। घर के खर्च में वह ड्राईवरी करके हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति को भी झटका लगा है। लोग यहीं बता रहे थे कि इसराईल की शादी तय हो गई थी और अक्टूबर में होने वाली थी, लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था, हादसे में इसराईल की मौत हो गई। पीड़ित के घर मातम का माहौल छाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें