फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर व्यापारी से 35,500 रुपये की ठगी

Thu, 03 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के इटबहरा में दो ठगों ने हार्डवेयर दुकानदार को नकली नोट देकर 35,500 रुपये का सामान लेकर चले गए। ठगों ने 500-500 रुपये के 71 नकली नोट दे दिए। बुधवार सुबह व्यापारी बैंक में रकम जमा करने गए तो सभी नोट नकली होने की जानकारी मिली हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया है, मगर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इटबहरा निवासी राधेश्याम गुप्ता की गौर-बभनान मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समाने हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार की रात लगभग 8 बजे के करीब 2 लोग दुकान पर आए और पहले टिन शेड और पाइप के रेट की जानकारी की।

उसके बाद दोनों सामान ले जाने के लिए वाहन लाने चले गए। करीब एक घंटे बाद दोबारा दोनों आए और सामान निकलवाकर गाड़ी पर लाद लिए। दुकानदार राधेश्याम ने 35,500 रुपये मूल्य का टिन शेड और पाइप दे दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब राधेश्याम बैंक में पैसा जमा करने गए तो बैंक कर्मचारियों ने सभी नोटों को जाली बताया। दुकानदार को ठगों के दिए सभी नोट 500-500 रुपये के हैं। इस पर दुकान मालिक की जमीन तले पैर खिसक गया और इसकी शिकायत उन्होंने गौर पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर की।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौर रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि दुकानदार ने प्रार्थना-पत्र दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। जाली नोटों को सुरक्षित रख लिया गया है। बहुत शीघ्र ही ठगी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें