फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर बंधक बनाकर डकैती

Sat, 13 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर मे डकैती। ।
विज्ञापन
कलवारी थानाक्षेत्र के खेमऊपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने भट्ठा मालिक, मुनीम समेत चार लोगों को कमरे में बंद कर सात लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सात-आठ की संख्या में पहुंचे डकैतों ने आधी रात के बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थानाक्षेत्र के धौरहरा निवासी एखलाक अहमद करीब 20 वर्ष से खेमऊपुर में ईंट भट्ठे का कारोबार करते हैं। भट्ठा मालिक के अनुसार शुक्रवार रात वह
\रसोइया राम लौट व एक मजदूर राम निवास उत्तर बरामदे में सोए थे। दक्षिण बरामदे में मुनीम लल्लन प्रसाद सोए थे। रात करीब एक बजे सात-आठ बदमाश पहुंचे और सबसे पहले मच्छरदानी लगाकर सोए लल्लन को जगाकर बगल के कमरे में बंद करके ताला लगा दिया। फिर जिस ओर भट्ठा मालिक थे, उधर पहुंचे और उन सबको भी कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। बाहर से जंजीर लगाकर ताला लगा दिया और सात लाख रुपये लूटकर  भाग निकले। 
विज्ञापन


लुटेरों के जाने के बाद छप्पर वाले कमरे में कैद किए गए लोगों में से एक व्यक्ति बाहर निकला और किसी तरह जंजीर व ताला खोला। रात में ही सभी लोग थाने पहुंचे और पुलिस को सारी कहानी बताई। थानाध्यक्ष ओपी यादव का कहना है कि इन लोगों ने रात में लूटी गई रकम 25 लाख बताई थी, लेकिन सुबह सात-आठ लाख बताने लगे। हालांकि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें