वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बॉसी रोड के बालेडीहा पुल से कठिनईया नदी से बुलोरो को निकाला गया।
बांसी रोड पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कठिनइया नदी पर बने बालेडीहा पुल पर अनियंत्रित बोलेरो नदी में जा गिरी। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर पानी से बोलेरो बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष के अनुसार मृत अर्द्ध विक्षिप्त महिला दसिया व मानिकचन्द्र के बीच अक्सर घूमती रहती थी। चालक लापता है।
बुधवार को गांव के लोगों ने कठिनइया नदी में डूूूूबती-उतराती बोलेरो देखकर शोर मचाया। लोग पहुंचे तो एक महिला का शव भी दिखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रवीण एवं विजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचे विनीत पाठक, कल्लू पाठक निवासी महुआ पाठक की मदद से नदी में खोजबीन कराया गया लेकिन अन्य कोई नहीं मिला।