फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में रिटायर्ड प्रधानाचार्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हाइवे पर शनिवार की शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुए हादसे में आदर्श इंटर कालेज सल्टौआ के रिटायर्ड प्रिंसिपल 65 वर्षीय हरिशंकर शुक्ल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पर स्थित कोतवाली के कटरा चौकी के प्रभारी पंकज कुमार पांडेय पहुंच गए। उन्होंने दिवंगत प्रधानाचार्य के परिवार वालों को और पुरानी बस्ती थाने को सूचना दी।
विज्ञापन


हाइवे पर शनिवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब स्कूटर से जा रहे सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल निवासी जिनवा को गोरखपुर की ओर से फैजाबाद की ओर जा रही एक लक्जरी गाड़ी ने पटेल चौराहे से आगे ढाबे के पास उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही हरिशंकर शुक्ल की मौत हो गई।

हादसे की खबर लगते ही पहुंचे चौकी प्रभारी कटरा ने उनकी पहचान के बाद उनके घर वालों को हादसे की खबर दी। घटना स्थल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में होने के कारण उन्होंने पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद लक्जरी गाड़ी को लेकर भागने की सूचना उन्होंने कप्तानगंज पुलिस को दी। चौकी प्रभारी का कहना है कि कप्तानगंज पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया है। इधर घटना की जानकारी होने दिवंगत के परिवार के साथ ही गांव और कॉलेज के तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें