फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फिट के नाली विवाद में बुझा चिराग

विज्ञापन
मुकेश फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली। 
विज्ञापन

क्षेत्र के टंदौठी गांव में शुक्रवार को महज दो फिट की नाली के विवाद में जमकर मारपीट हुई। वारदात में चार लोग घायल हुए हैं। इसमें से युवक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
 टंदौठी गांव के पवन कुमार, बालकेश तथा दूसरे पक्ष के छठीराम व मुकेश कुमार के बीच शुक्रवार दोपहर नाली का पानी बहने पर मारपीट हुई। मुकेश कुमार के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं। तीन को भी चोटें आईं। मुकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाम में मुकेश ने दम तोड़ दिया। मुकेश की बहनें गुड़िया, प्रमिला व शालू ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पट्टीदार पवन कुमार एवं बाल कृष्णा घर के बगल से निकली नाली को बंद कर दिया। विरोध के बीच विवाद बढ़ने पर पवन और बलकेश मिलकर मुकेश को खींच कर सड़क के कि दूसरी ओर ले गए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। छोटी बहन शालू मुकेश को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई तो भी लोग पीटते रहे। शालू का बाल पकड़कर घसीटते हुए दूसरी ओर किया। मरणासन्न हो जाने पर ही विरोधियों ने मारना-पीटना बंद किया। 
विज्ञापन

मौत पर भी पुलिस बेखबर 
शनिवार दोपहर तक मुकेश की मौत की सूचना से पुलिस बेखबर रही। मारपीट के बाद पुलिस ने विरोधी पक्ष के पवन कुमार एवं बालकेश को बंद तो कर दिया है, लेकिन शनिवार दोपहर तक रुधौली पुलिस मुकेश की मौत की सूचना पुष्टि नहीं कर पाई थी। गांव के लोगों की मानें तो मारपीट के बाद एसआई रेवतीरमण शुक्रवार दोपहर को एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उसके बाद से किसी विभागीय जिम्मेदार ने मौके पर जाना तक उचित नहीं समझा। सूत्रों के माध्यम से ही मुकेश के स्थिति जानने का प्रयास पुलिस करती रही। 

26 दिन में उजड़ गया प्रभावती का सिंदूर 
06 मई 2018 को मुकेश के साथ ब्याह कर आई प्रभावती ने स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा कि शादी की खुशियां पर ग्रहण लगेगा। उसकी मांग का सिंदूर सिर्फ 26 दिन तक ही भरा रहेगा। शुक्रवार को हुई इस दुखद घटना में मांग का सिंदूर भी छिन गया। स्थिति यह है कि मुकेश की नवविवाहिता पत्नी हर आधे घंटे पर बेहोश हो रही है एवं सुध-बुध खो कर जमीन पर बेसुध पड़ी है। कुछ पूछने पर केवल सिर हिला कर हां या न में जवाब दे रही है। दोपहर तक प्रभावती को यह भी नहीं पता था कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। पत्नी के साथ मुकेश की तीन बहनें भी उसके आने का राह देख रही थीं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की तहरीर नहीं मिली
रुधौली के प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में कोई था नहीं। गोरखपुर से शव लाने के बाद शायद तहरीर दी जाए। घटना पुलिस के संज्ञान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें