फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पानी में उतरी पीएसी नाकाम रही

विज्ञापन
डूबे युवकों की तलाश करती पीएसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छावनी (बस्ती)। सरयू के विक्रमजोत-धुसवा बांध के ठोकर नंबर 10 के पास शुक्रवार को डूबे दोनों नौजवानों का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। हालांकि, शनिवार को पीएसी के जवान दिन भर मोटर बोट लेकर ढूंढते रहे, मगर कामयाबी नहीं मिली। दोनों के परिवार, शुभचिंतक और रिश्तेदार बांध पर खड़े होकर धारा की लहरों को टकटकी लगाकर पूरे दिन बैठे रहे।
विज्ञापन

पूरे आसरे उर्फ पंडित पुरवा गांव के छात्र शिवम उपाध्याय (18) पुत्र राजकुमार उर्फ लल्लन उपाध्याय, इंटरमीडिएट का छात्र जीतेंद्र चौहान ( 17) पुत्र रामकुमार चौहान शुक्रवार को सरयू में डूब गए थे। उनके साथ स्नान करने गए गांव के अन्य साथी रामचंदर के अनुसार ठोकर नंबर दस के पास सुबह 10 बजे के करीब पहुंचे। तीनों ने एक साथ नदी में छलांग लगाई लेकिन शिवम और जीतेंद्र तेज बहाव वाली जगह पहुंच गए, जहां ज्यादा गहराई होने के कारण डूबने लगे। पास में तैर रहे रामचंदर ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे, दोनों डूब चुके थे। घटना की सूचना होते ही छावनी पुलिस, एसडीएम और सीओ मौकै पर पहुंचे। पहले क्षेत्रीय तैराकों व नाविकों की मदद से नदी में रस्सी और जाल डलवा कर बालकों की तलाश शुरू कराई।  इससे सफलता न मिल पाने पर अयोध्या से पीएसी बुलाई गई। सीओ हर्रैया राहुल पांडेय का कहना है कि प्रशासन पूरी गंभीरता से तलाश में लगा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें