फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया विवाद सुलझाने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
ताजिए का विवाद पहुंचाने गांव में पहुंचे अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में ताजिया के रास्ते के विवाद को सुलझा लिया गया। शनिवार दोपहर एसडीएम हर्रैया और सीओ कलवारी ओझागंज बाजार पहुंचे। ताजियेदारों के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष सहमत हो गए।
विज्ञापन

ओझागंज बाजार में असमत अली और जमाल उर्फ लाडले के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने वर्ष 2016 में रास्ते का अतिक्रमण हटवा दिया था और ताजिया ले जाने का विवाद खत्म कराया था। बाद में दोनों परिवारों के बीच फिर तनाव हो गया। ताजिया उठाने को लेकर दोनों पक्ष हर साल आमने-सामने आ जाते हैं। शनिवार को हर्रैया एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला और सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय तीन बजे पहुंचे। दोनों लोगों के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक की। दोनों लोग पुराने रास्ते से ही ताजिया ले जाने के लिए तैयार हुए। इस मौके पर एसआई रामा प्रसाद यादव, लालजी पासवान, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें