फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती चीनी मिल को ढाई करोड़ का नोटिस

Sat, 16 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि विभाग ने मंडल के सबसे बड़े बकाएदार बस्ती चीनी मिल को दो करोड़ 49 लाख 67 हजार के बकाए में बिल के साथ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


 इसमें एक करोड़ 49 लाख पावर और एक करोड़ 67 हजार घरेलू लाइट का बकाया है। बताया कि बकाए के विरुद्ध चीनी मिल प्रबंधन कई न्यायालयों में जा चुकी है, मगर इस मामले में मिल प्रबंधन को कहीं से भी कोई राहत नहीं मिली। लोक अदालत के निर्णय के बाद मिल प्रबंधन केे खिलाफ यह वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

मिल को बकाया जमा करने के लिए दस दिन की मोहलत दी गई है। हालांकि यह पता नहीं चला कि यह बकाया कब से चला आ रहा है। बकाए की वसूली में असफल रहने के कारण पूर्व मुख्य अभियंता के तबादले के बाद से विभाग के अधिकारी बकाए को लेकर चौकन्ना हो गए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न कैंपों के जरिए तो वसूली हो ही रही है, साथ ही गांव और शहरों में घूम कर भी वसूली की जा रही है। हर दिन चीफ इंजीनियर के कार्यालय में बकाए की समीक्षा हो रही है। इसी कड़ी में विभाग ने बस्ती चीनी मिल पर बकाए की वसूली के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मुख्य अभियंता ने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण विभाग चीनी मिल प्रबंधन पर बकाए की वसूली के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। चीनी मिल पर बकाए की वसूली को लेकर ‘अमर उजाला’ में आठ जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें