कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा गांव मे चोरो ने घरो का खंगाला।
कप्तानगंज क्षेत्र के माझा गांव के पांच घरों में चोरों ने चोरी करके सनसनी फैला दी। हैरानी की बात यह है कि किसी घर का ताला नहीं तोड़ा। सभी घरों में चोर सीढ़ी के रास्ते अंदर घुसे। वहां के बैजनाथ ,अखिलेश , राम नरेश, पूजन के घर में घटना हुई। जिस घर से होकर चोर अंदर गए उसके सदस्य कही बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि वहीं से सभी चार घरों में चोर घुसे। एक अन्य घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया।
बैजनाथ के अनुसार 11 हजार रुपये नकद, हार, लॉकेट आदि जेवरात चुरी हुआ। इसके अलावा अखिलेश के घर से जेवर व बीस हजार रुपये नकद तथा राम नरेश के घर से अंदर जाकर 2 हजार नगद के साथ एक बाक्स भी उठा ले गए। शिवपूजन के घर से भी 3 हजार नकदी सहित घर में रखे बाक्स भी उठा ले गए। सुबह लगभग 4 बजे घरवालों के जागने के बाद पता लगा कि चोरों ने कई घरों को एक साथ निशाना बनाया। घर वालों ने सौ नंबर पर फोन करके जानकारी दी।