फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर किशोरी को जलाया 

Mon, 23 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के गनेशपुर में पूछताछ करते सीओ एसएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना के गनेशपुर ग्राम के मुहम्मदपुर टोले पर किशोरी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सोमवार सुबह उसका अधजला शव उसके घर में मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर के बाहर किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद उसका शव जलाया गया और अधजला शव कमरे में रख दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही छोटई पुत्र रामअचल के विरुद्ध  हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण अवैध संबंध माना जा रहा है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, मुहम्मदपुर निवासी शेरबहादुर की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू का शव सोमवार भोर में घर के अंदर एक कमरे में मिला। सुबह पांच बजे के करीब इस मामले की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि रहमान को हुई तो उन्होंने गनेशपुर पुलिस को चौकी और वाल्टरगंज थाने को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज रमाकांत यादव और गनेशपुर चौकी प्रभारी दिवाकर प्रसाद यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

दोनों ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो किशोरी का जला हुआ शव कमरे में था, मगर कमरे में उसके जलने के कोई निशान नहीं मिले। कमरे में बगल में दूसरे मकान के पिछले हिस्से में सरपत और मूंज जले थे और उसमें मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। इतना ही नहीं, किशोरी की जीभ बाहर निकली थी। ऐसे में पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि मामला हत्या का है। शव को जलाकर सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। शव की स्थिति देखने के बाद स्पष्ट हो गया कि किशोरी को पहले गला दबाकर मारा गया और बाद में उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया। इसी बीच फोरेंसिक टीम और सीओ रुधौली एसएन सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


रेंसिक टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सीओ रुधौली एसएन सिंह ने कहा कि मामला हत्या का है। हत्यारों ने शव को जलाकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें