फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में व्यापक फेरबदल, 21 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 10 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसपी शिवहरि मीणा ने 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अरविंद कुमार मौर्य थाना वाल्टरगंज से चौकी प्रभारी सिविल लाइंस, सर्वेश यादव चौकी प्रभारी सिविल लाइंस थाना कोतवाली से थाना वाल्टरगंज, शिवधारी को पुरानी बस्ती से चौकी प्रभारी रौता, बलजीत राव चौकी प्रभारी रौता थाना कोतवाली से पुरानी बस्ती, रोडवेज चौकी प्रभारी मनीर को जेल गेट का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


मुंडेरवा थाने के एसआई विजय कुमार को रोडवेज चौकी प्रभारी, परशुरामपुर थाने में तैनात एसआई मान सिंह यादव को विक्रमजोत चौकी का प्रभारी, आलोक राय को विक्रमजोत चौकी से कोतवाली बस्ती, राजनरायण यादव चौकी प्रभारी महराजगंज से थाना छावनी, एसएसआई सबाहुद्दीन चुनाव सेल से एसएसआई पुरानी बस्ती, सत्येंद्र दुबे एसएसआई पुरानी बस्ती से एसएसआई कोतवाली भेजे गए हैं।

एसआई रामा प्रसाद थाना सोनहा से प्रभारी चौकी घघौआ, अनिल कुमार पांडेय प्रभारी चौकी घघौवा से प्रभारी चौकी असनहरा, दुर्गा प्रसाद थाना सोनहा से प्रभारी चौकी खजौला, जयप्रकाश दुबे प्रभारी चौकी खजौला से थाना सोनहा, युगेश सिंह प्रभारी चौकी गनेशपुर से प्रभारी चौकी फुटहिया, दिवाकर प्रसाद प्रभारी चौकी फुटहिया से प्रभारी चौकी गनेशपुर, सत्येंद्र कुमार पांडेय प्रभारी चौकी असनहरा से थाना कप्तानगंज, अवधेश कुमार थाना सोनहा से थाना नगर, एसआई अशोक कुमार वर्मा प्रभारी चौकी बभनान से थाना हर्रैया, धर्मेंद्र प्रजापति थाना कलवारी से प्रभारी चौकी बभनान के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें