फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से दो बहनों की मौत

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के बानपुर गांव मंे खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। बानपुर पीएचसी से जुड़े बानपुर गांव में खसरे का प्रकोप है। खसरे से पीड़ित गांव के सुरेश की तीन वर्षीय पुत्री सोनी की 25 मार्च को मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद ही सुरेश की चार वर्षीय पुत्री पार्वती की 27 मार्च को मौत हो गई। जबकि सुरेश की ही पुत्री गौरा (10) और  लाली (09) अब भी पीड़ित हैं। जबकि गांव के हरिश्चंद्र का छह माह का पुत्र भी खसरे की चपेट में हैं। 
विज्ञापन


गांव में प्रभावित परिवारों की महिलाएं देवी का प्रकोप मानकर पूजा पाठ में जुटी हैं। दिवंगत सोनी व पार्वती की मां बासमती देवी ने बताया कि दोनों लड़कियां दस दिन से रोग की चपेट में थीं। सूचना देने पर एक डॉक्टर आए थे दवा व सुई लगा दी। जिला अस्पताल ले जाने को कहा। लेकिन पैसे के अभाव में नहीं ले जा पाई। बताया कि गांव में अभी तक कोई टीम नहीं आई है। इस संबंध में बानपुर प्रपीएचसी प्रभारी डॉ राम प्रकाश ने बताया कि गांव में आशा और एएनएम को भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें