फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लौटते समय लूट, मुनीम हिरासत में

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कटरा क्षेत्र में तमंचे के बल पर डेढ़ लाख लूट की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पहुंची पुलिस भुक्तभोगी को लेकर बैंक व अन्य स्थान पर छानबीन करने पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन व पूछताछ में आरोप लगाने वाला ही संदेह में आ गया। सीओ सिटी आलोक सिंह के अनुसार हकीकत तक पुलिस जल्द पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

पचपेड़िया रोड निवासी रोशन गुप्ता की एजेंसी पर संतकबीरनगर जिले के बाघनगर का निवासी इमरान काम करता है। रोशन के अनुसार बुधवार को डेढ़ लाख रुपये का एक चेक देकर उसे कटरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर भेजा था। दोपहर करीब 12 बजे बैंक से पुष्टि के लिए फोन भी आया, मगर थोड़ी ही देर बाद इमरान का फोन स्विच ऑफ हो गया। उसने दूसरे कर्मचारी को जानकारी के लिए भेजा। काफी देर बाद पता चला कि उसके साथ लूट हो गई और पुलिस उसे कोतवाली ले गई। इमरान का कहना है कि बैंक से रकम लेकर वह आबकारी कार्यालय के पास लघुशंका करने के लिए रुका। इसी दौरान दो युवक असलहा सटाकर पूरे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।  

रडार पर गले मिलने वाला 
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में इमरान किसी शख्स से गले मिलते दिख रहा है। जिसे पूरे कहानी का अहम किरदार बताया जा रहा है। हालांकि हिरासत में लिया गया मुनीम इमरान युवक से जान-पहचान होने से इन्कार कर रहा है लेकिन पुलिस के गले यह तर्क नहीं उतर रहा। उसे पक्का यकीन है कि घटना फर्जी है, मगर साबित करने के लिए तथ्य जुटाने में पुलिस मशगूल है। कथित घटनास्थल पर पूछताछ करके भी पुलिस टटोलने की कोशिश करती रही लेकिन किसी ने भी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें