फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाली गई माधुरी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 73, 74
विज्ञापन


कब्र से निकाली गई माधुरी की लाश

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा हत्या का राज
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव में संदिग्ध हाल में पोखरे में मिली थी लाश
- मां ने बेटी की हत्या की जताई थी आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव के टोला राजाड़िहवा निवासी माधुरी का शव डीएम के आदेश पर बुधवार को कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव के टोला राजाड़िहवा निवासी माधुरी (15) 12 सितंबर को संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। 13 सितंबर को गांव के बगल पोखरे में उसकी लाश मिली थी। इसके बाद शव को दफन कर दिया गया था। 22 सितंबर को मृतक माधुरी की मां विरसपाती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। डीएम के आदेश के बाद बुधवार को एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार, सीओ सुनील कुमार सिंह, एसओ रणधीर कुमार मिश्र की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई थी। इस संबंध में एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें