पैकोलिया। हर्रैया-बभनान मार्ग पर सोमवार सुबह नौ बजे के करीब पैकोलिया
थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एलकेजी के छात्र
की मौत हो गई।
सलहदीपुर गांव निवासी रमेश यादव का सात वर्षीय बेटा
अक्षय कुमार सोमवार सुबह नौ बजे के करीब गांव के सामने स्थित संत गाडगे
स्कूल में पढ़ने जा रहा था। इससे पहले वह सड़क क्रॉस कर स्कूल पहुंचता
बभनान की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन से उसे टक्कर मार दी।
घटना
की खबर लगते ही रमेश के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और गांव का हर
व्यक्ति सड़क की ओर दौड़ा। सड़क पर छटपटा रहे अक्षय को लेकर उसके पिता रमेश
और अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीर हालत में डाक्टर ने अक्षय
मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय लखनऊ से कुछ दूर
पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
अक्षय अपने मां बाप का इकलौता पुत्र
था। जबकि एक बड़ी एक बहन सपना(09) है। इकलौते बेटे अक्षय कुमार के मौत की
खबर सुनकर उसके घर में मातम छा गया। मां माला देवी और परिवार के लोगों का
रोरो कर बुरा हाल था। वहीं उसके साथ पढ़ने वाले बच्चे भी घटना के बाद सहमे
दिख रहे थे।